डेस्क। शादी के बाद क्या आप जल्द ही प्रेगनेंट होना चाहती हैं। फर्टिलिटी आहार से आप जल्दी ही प्रेगनेंट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस आहार के बारे में जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। आजकल बुरी आदतों की वजह से औरतों में फर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे कंसीव करने में बड़ी परेशानी होती है।
ये आजमाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां खासकर पालक प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद आयरन, फोलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट्स का्रफी मददगार साबित होते हैं। पालक में मिलने वाला फोलिक एसिड ना सिर्फ प्रेंगनेंट होने में मदद करता है बल्कि नवजात में होने वाली समस्याओं से भी बचाता है। अपने खाने में नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह सब्जियां एंटी आंकसिडेंट व बीटा केरोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं। बीटा केरोटीन महिलाओं में हार्मोन्स के असंतुलन को कम करता है जिससे आपको कंसीव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा गर्भपात की संभावना भी कम हो जाती है। महिलाओं को अपने आहार में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और फ्लैक्स सीड को शामिल करना चाहिए। यह रेशे वाले आहार हैं जो पचने में आसान होते हैं। अगर पाचन क्रिया सही रहेगी तो शरीर में कोई भी विषैला तत्व नहीं रहेगा। यह तो सभी जानते हैं कि स्वस्थ्य रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा पानी पीने से कंसीव करने भी मदद मिलती है। ज्यादा पानी पीने से प्रजनन अंग ठीक से कार्य करते हैं और उन्हें प्राकृतिक तरल पदार्थ जिससे स्पर्म सर्विक्स तक आसानी से पहुंचते हैं। गर्भवती होने के लिए जरूरी है कि महिलाओं के मासिक धर्म नियमित हो। इसके लिए गाजरए मटरए स्वीकट पटैटो (गंजी) आदि का सेवन करें इससे मासिक धर्म नियमित रहेगा और आप जल्दी कंसीव कर पाएंगी। विटामिन सी वाले आहार, जैसे- संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का नियमित सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है। डेयरी प्रोडक्ट महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए महिलाओं को दूध, दही खाना चाहिए इसके अलावा मछली में मिलने वाला एमीनो असिड भी फर्टिलिटी बढ़ाता है। इसलिए आप इसे भी अपने खाने में शामिल कर सकती हैं। बादाम, अखरोट और अप्रीकॉट भी खा सकती हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए काफी जरूरी है। ताजे और ऑर्गेनिक फल अगर आपको प्रेगनेंट होना है, तो अपनी डाइट में ताजे और ऑर्गेनिक फल शामिल करें। ऐसे फल जो पैक या प्रिजर्व करके रखे जाते हैं, उनमें केमिकल मिला होता है। इसलिए ऐसे फल से जितना हो सके बचें। बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, मोठ, स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में डाइइनडोलीमीथेन (डीआइएम) नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है जो फर्टिलिटी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजेन को कम करने में मदद करता है जिससे यूट्रीन फाइबरॉयड, ओवरी के सिस्ट और एंडोमीटोरॉयसिस जैसी समस्याएं नहीं होती और आप फर्टाइल रहते हैं।
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, डीएचए, इपीए, विटामिन डी और बी12 नामक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपके शरीर में हार्मोन्स को संचालित करते हैं और आपको अधिक फर्टाइल बना सकती है। मछली न सिर्फ फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद है बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नट्स और बीन्स में जरूरी फैटी एसिड, विटामिन्स, मिनिरल्स और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं। इससे महिलाओं में भ्रूण का विकास तेजी से होता है और पुरुषों में स्पर्म की क्वॉलिटी सुधरती है।