लखनऊ। 25 मई को थायरॉयड दिवस मनाया जाएगा। डायबटीज वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी डॉ. अरुण पाण्डेय ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को करीब आधा घंटा सैर करना चाहिए। इसके अलावा वह लोग जिनका लम्बाई की अपेक्षपा वजन ज्यादा हो गया है, उन्हें करीब 45-60 मिनट सैर करना जरूरी है। जब आप सैर करें तो आपकी चाल 6 किमी प्रति घंटा हो।
उन्होंने बताया कि आज के दौर में 35 साल के ऊपर के हर व्यक्ति को थायरॉयड की जांच जरूर कराना चाहिये। भारत में चार करोड़ 20 लाख लोग थायरॉयड विकार से ग्रसित हैं। थायरॉयड विकारों में से सबसे आम हाइपोथायरायडिज्म है जो कि 25 में से एक और 10 में से एक को प्रभावित करता है।
तीन प्रकार का
डॉ. अरुण पाण्डेय ने बताया कि थायरॉइड तीन प्रकार का होता है। हाइपोथाइरोइड, हैपरथायरॉयड और घेंघा।
लक्षण
बालों का झडऩा, उदासी, थकान, सर्दी, कब्ज, रुखी त्वचा, बांझपन और वजन में वृद्धि।