डेस्क। लहसुन में औषधीय गुण पाए जाते हैं। लहसुन हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। यह सब्जी में या चटनी बनाने के लिए घरों में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन खाने के ढेरों फायदे हैं। यदि पुरुष खाली पेट लहसुन का सेवन करें तो यह और भी लाभदायक है।
ये है फायदे
पेट साफ करने के लिए लहसुन कारगर है। लहसुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती है। अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है। खाली पेट लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए फायदेमंद रहता है। यह इसके लेवल को मेनटेन करता है।