डेस्क। आप योग से निरोग बने रह सकते हैं। योग हमारे शरीर को फिट रखते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि योग से लिवर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं। लिवर खाए गए खाने को पचाकर रस बनाता है। इसके अलावा लिवर आंतों के कीटाणुओं को भी मारता है। कई बार कुछ गलत आदतें जैसे अधिक शराब या अधिक धूम्रपान हमारे लीवर को खराब कर देती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि आप शराब या सिगरेट नहीं पीते तो आपको लीवर की समस्या नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कि योग से कैसे लिवर को स्वस्थ रखें।
कपालभाति करने वाले लोग पेट और लिवर की समस्याओं से दूर रहते हैं। इस प्रणायाम को रोजाना दस से पंद्रह मिनट करने से लिवर की समस्या खत्म हो जाती है।
नौकासन करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेट जाएं और धीरे-धीरे एड़ी और पंजे को मिलाते हुए दोनों हाथों को कमर से सटा लें। हथेली और गर्दन को जमीन पर सीधा रखें। अब दोनों पैरों के साथ-साथ गर्दन और हाथों को ऊपर उठाएं। इस प्रक्रिया में अपने शरीर का पूरा वजन अपने हिप्स पर डाल दें। करीब 30 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धारे शवासन की अवस्था में वापस आ जाएं।