जयपुर। जुड़वा बच्चे पैदा होन की बातें तो आपने बहुत युनी होगी। लेकिन देश के राजस्थान में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। इसमें 3 लड़कियां और दो बच्चे शामिल हैं। एक बच्चा मृत पैदा हुआ। यह जयपुर के जनाना अस्पताल में हुआ है। पांच बच्चे के पैदा होने की खबर लगते ही अस्पताल के डॉक्टर्स भी हैरान नजर आए। दरअसल हुआ यूं कि जयपुर के जनाना अस्पताल में रुकसाना नाम की महिला ने आज सुबह 8:14 पर 5 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन पांच में से एक बच्चा मृत पैदा हुआ। यह महिला पिछले कई महीनों से यहां अस्पताल में डॉ नीलम भारद्वाज की यूनिट थर्ड में दिखा रही थी।
चारों बच्चे स्वस्थ
नीलम भारद्वाज की यूनिट थर्ड में आज सुबह ऑपरेशन से महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार 4 बच्चों की तबीयत ठीक है। उनमें से दो बच्चों को नर्सरी में रखा गया है और दो बच्चों को दूसरे वार्ड में। बच्चों को जन्म देने वाली महिला अलग वार्ड में भर्ती है और उसकी भी तबीयत ठीक है। महिला के पति कालू ने बताया कि डॉक्टरों ने पहले ही सोनोग्राफी के जरिए इस संबंध में बता दिया था।
अस्पताल में सभी जगह होने लगी चर्चा
महिला के एक साथ 5 बच्चों को जन्म देने की घटना से सभी लोग दंग थे। पूरे अस्पताल में इस बारे में चर्चाएं होने लगी। परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच चर्चाओं का दौर चल पड़ा।