डेस्क। दाद की समस्या अक्सर ही लोगों को हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार से प्रोडक्ट खरीदते हैं। यह बाजार से खरीदे प्रोडक्ट कुछ देर तक की राहत देते हैं। दाद एक स्किन प्रॉब्लम है।
इस समस्या के होने पर इस पर ध्यान न देने पर यह धीरे-धीरे बढऩे लगती है। यह बीमारी ज्यादातर छूनें से फैलती है। इसके अलावा यह एक-दूसरे की तौलिया, फोन, रिमोट आदि इस्तेमाल करने से भी एक से दूसरे में फैल सकती है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।
घरेलू उपाय
नीम के पत्ते खाज-खुजली, दाद और त्वचा पर संक्रमण से होने वाले रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इस उपाय को करने के लिए नीम के पत्ते पीसकर दही में मिलाकर दाद वाली जगह पर लगाएं। इसके अलावा इंफेक्शन को खत्म करने के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर इसके गुनगुने या फिर ठंडा होने पर नहाएं।
केले को पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर दाद पर लगाएं। नींबू का रस भी फायदेमंद है। रस को दाद पर लगाने से कुछ दिनों में छुटकारा मिलता है। लहसुन का पेस्ट बनाकर दाद पर लगाने से भी फायदा मिलता है। अनार के पत्ते पीसकर पेस्ट बनाकर दाद पर लगाएं। कच्चे पपीते को पीसकर पेस्ट बनाकर दाद पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से धोएं।