डेस्क। क्या आपको भी गठिया की समस्या है। इससे शरीर के जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा जोड़ो में सूजन भी होती है और रोगी का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। आप इसका ईलाज को करा ही रहे होंगे लेकिन डॉक्टरी ईलाज के साथ कुछ तरीके अपनाकर भी आप राहत पा सकते हैं।
ये करें
सोंठ का सेवन करने से भी आपको फायदा मिलता है। सोंठ औषधीय गुणों से भरपूर है।
आप खाना खाने से पहले रोजाना 100 मिली आलू का रस पीते हैं तो आपको दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। ध्यान रहे कि इसका इसका इस्तेमाल खाना खाने के पहले ही करें।
जिस स्थान पर दर्द हो रहा हो वहां एलोविरा जेल को लगाएं। ऐसा करने से दर्द बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।
अगर आप लहसुन नहीं खा सकते तो इसमें सेंधा नमक, जीरा, हींग, पीपल, काली मिर्च और सोंठ आदि सारी चीजें 2-2 ग्राम लेकर पेस्ट बनाकर इसे अरंडी के तेल में भूने लें। अब इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं।
गठिया की दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना ताजे बथुआ के पत्तों का रस पीएं लेकिन इसके स्वाद के लिए इसमें कुछ न मिलाएं। तीन महीने तक ऐसा करने से दर्द से राहत मिलेगी।