डेस्क। गर्मियों में अनानास फल मिलना बहुत आम बात है। यह फल रसीला और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यदि शरी में खून की कमी है तो अनानास का जूस बहुत फायदा करता है। डायटिंग करने वालों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके और भी कई फायदे हैं।
ये हैं फायदे
अनानास में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर पाया जाता है। इसलिए यह आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
इम्यून सिस्टम के कार्य करने की क्षमता बढ़ाता है। यह शरीर को विभिन्न प्रकार के वायरस से रक्षा करता है और जुकाम और फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाता है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए बढिय़ा है। इसके सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स और ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है। वजन घटना हो तो अनानास का सेवन करें।
हड्डियां मजबूत
यह पाचन क्रिया बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें ब्रोमेलेन होता है जो प्रोटीन के पाचन में सहायक है। अनानास में भरपूर मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए इसका सेवन शुरू कर दें।