डेस्क। बैगन का सेवन करने से आपके शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें कई गुणकारी तत्व पाए जाते है जो शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारी के खतरे को कम करता है। आज के दौर में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आम बात हो गई है। बैगन उस खतरे को कम करता है।
ये हैं फायदे
बैगन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर भरपूर रहता है। इससे वजन में तेजी से गिरावट आती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। यह खून में जमा कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। पाचन तंत्र में मौजूद टॉक्सिन्स भी साफ हो जाता है। इसकी कम मात्रा लेने पर भी पेट जल्दी भर जाता है। इससे शरीर में होने वाले नुकसान और तनाव को यह कम करता है। बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद होता है।