डेस्क। अलसी का बीज सेहत के लिए वरदान माना जाता है। यह बात आयुर्वेद में भी कही गई है। इसका सेवन अलग-अलग व्यंजनों के रूप में किया जाता है। वजन कम करना हो, पाचन क्रिया दुरुस्त, कोल्ड कफ, कोलेस्ट्राल कंट्रोल, कैंसर, डायबिटीज आदि से भी बचाव करता है।
अलसी के बीज फाइबर से भरपूर हैं। अलसी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं। इसका सेवन पाचन क्रिया को ठीक रखता है। आप किसी भी स्मूदी या सलाद में 1-2 टेबलस्पून अलसी मिलाकर खाएं।
इसका सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। सही तरीके से इसका सेवन ओवेरियन, प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, लंग्स और स्किन कैंसर के खतरे को कम करता है। आप दही में भुने हुए अलसी के बीड मिलाकर खाएं। इसके अलावा गेहूं पिसाते समय उसमें थोड़ी-सी अलसी मिला लें।
रोजाना अलसी का सेवन डायबिटीज कंट्रोल होता है। इसका नियमित सेवन शुगर लेवल को कम करता है। इसके लिए आप रोजाना 2 चम्मच भुनी हुई अलसी खाएं और इसके बाद 1-2 गिलास पानी पी लें।
एक्जिमा, ड्राई स्किन, खुजली, रैशेस और स्किन एलर्जी जैसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप रोजाना 2 चम्मच अलसी को अपनी डाइट में शामिल करें। स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप अलसी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसका सेवन करने से बाल झडऩे की समस्या दूर होगी। इसके अलावा इससे ड्रैंडफ की परेशानी भी दूर होती है। रोज 2 चम्मच भुनी हुई अलसी का सेवन इन प्रॉब्लम्स को दूर करती है।
आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप सुबह 2 चम्मच भुने हुए अलसी के बीजों का सेवन करें। महिलाओं में पीरियड्स बंद होने के बाद कई प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में इन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप 40 ग्राम पिसी हुई अलसी के बीजों का रोज सेवन करें। इससे आपको हर परेशानी में राहत मिलेगी।