डेस्क। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के बाल एक दम से झडऩे लगते हैं। इससे बचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाती हैं। मगर कैमिकलयुक्त प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करने से कई बार महिलाओं को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर बालों को झडऩे से रोका जा सकता है।
ये करें उपाय
1 अंडे का सफेद भाग लें। इसमें 3 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर हेयर पैक बनाएं। इस पैक को हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं। कुछ ही महीनों में आपको फर्क दिखाई देेने लगेगा।
रात को मेथी के बीज पानी में भिगोने के लिए रख दें। अगली सुबह मेथी वाला पानी बालों की जड़ों में लगाएं। इसको कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसको लगाने से कुछ ही दिनों में डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाएंगे और बाल मुलायम भी होंगे।
1 कटोरी दही लें। इसको 10 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब बालों को शैपू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 3 बार दोहराएं।
अगर आपको हेयर फॉल की समस्या है तो नारियल का दूध बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में 3 बार नारियल के दूध से बालों को मसाज करें। इसको करने से बाल झडऩे बंद हो जाएंगे।
भृंगराज की कुछ पतियां लें। इनको अच्छे से पीसकर बालों में लगाएं। बाल बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा साधन हैै। हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करें।