डेस्क। आंखों की देखभाल बहुत जरूरी है। इसे बीमारियों से बचाने के लिए सफाई और आंखों का व्यायाम जरूरी है। विटामिन ए युक्त भोजन आंखों के लिए फायदेमंद है। अगर आंखों की रोशनी कम हो जाए तो हमें परेशानी होने लगती है।
ऐसा करें
आंखों को बीमारी से बचाने के लिए विटामिन-ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अंडे, शुद्ध घी और हरी साग-सब्जियों इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
आंखों की सबसे पहले तो आप अच्छी तरह से सफाई करें। इसके लिए आंखों को दिन में 3-4 बार ठंडे पानी से अच्छीं तरह से धोएं।
आंखों को आराम देने के लिए पर्याप्त आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए और साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा को पुष्ट करने के लिए बादाम के तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथ से मालिश करनी चाहिए।
ज्यादा देर तक कम्यूटर के सामने बैठने के कारण आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए निरंतर आंखों पर जोर न डालें। बीच-बीच में अवकाश लेते रहें।
आंखों में कोई समस्या हो या न हो समय-समय पर आंखों का चेकअप कराना चाहिए।