डेस्क। हमारे शरी में ब्लड सर्कुलेशन का सुचारू रूप से चलना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके लिए हमारी धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। धमनियों के प्रभावित होते ही यदि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और यह शरीर में ढेरों बीमारियां पैदा कर देता है।
धमनियों में ब्लॉकेज एकाएक नहीं होता बल्कि यह चलता रहता है और हमें तब पता चलता है जब धमनियां ब्लॉक हो चुकी होती हैं। यह समस्या उन्हें ज्यादातर लोगों में देखी गई हैं जो लोग धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन करते हैं। धमनियां अगर ब्लॉक हो गई हों तो आपको चक्कर आना, सांस फूलना, चलने में कठिनाई जैसी समस्याएं होती हैं। आपको भी अगर ऐसी समस्या है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा हम आपको कुछ घरेलू उपाय भी बता रहे हैं, जिनको अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप क्या इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें उपयोग
इस समस्या खत्म करने के लिए लहसुन की कलियों को भूनकर या पीसकर दूध में डालकर पीएं।
सबसे पहले तो आप एक गिलास गुनगुने दूध में 1 चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा शहद मिलाकर पीएं। इससे आपको राहत मिलेगी।
रोजाना सुबह 3 से 4 अनार का सेवन करें। इसे खाने से शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी।
अलसी में अल्फा लिनोलेनिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो बंद धमनियों को खोलने में मदद करता है। रात को अलसी के बीज पानी में भिगों दें और इसे पीसकर पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को 4 महीने पीने से ब्लॉक धमनियां खुल जाती हैैं।