डेस्क। गर्मी में पानी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। पानी की कमी होने पर कई बीमारियां घेर लेती हैं। पानी के अलावा आप फलों का सेवन करके भी पानी की आपूर्ति को पूरा कर सकते हैं। ये फल आपको गर्मी में आसानी से मिल जाएंगे। इससे शरीर को अन्य पोषक तत्व मिनरल्स और विटामिन्स भी मिलते हैं और शरीर हेल्दी बना रहता है।
ये हैं वो फल
आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम पाए जाते है।
अनानस का जूस पीने से शरीर में विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और यह शरीर हाइड्रेट करने में मदद करता है।
खरबूजा भी पानी का अच्छा स्त्रोत है। गर्मियों में पसीने के कारण शरीर पोटेशियम बाहर निकल जाता है। जिसकी पूर्ति के लिए आप खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। खरबूजा खाने से स्किन प्रॉब्लम और कैंसर जैसे घातक रोग को खत्म करने में मदद करता है।
स्ट्राबेरी में भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से भी शरीर में पानी की कमी नहीं रहती।
आडू में लगभग 88 प्रतिशत पानी मौजूद है। इसे खाने से भी निर्जलीकरण की समस्या दूर होती है। आडू में फाइबर, पोटेशियम, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि तत्व होते हैं।