हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इससे हम फिट बने रहते हैं। युवाओं मे तो फिटनेस को लेकर अलग ही क्रेज रहता है। ऐसे में हम बुजुर्गों की सेहत का ख्याल नहीं रख पाते। बुजुर्गांे में प्रोटीन की कमी नहीं होने देना चाहिए। प्रोटीन के बिना, हमारा शरीर मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत को कम करना शुरू कर देता है। शोध में पाया गया है कि वरिष्ठ लोग प्रोटीन का उपयोग कम उम्र के लोगों की तरह आसानी से नहीं कर पाते हैं।
प्रोटीन व कैल्शियम युक्त चीजें खानी चाहिए
बर्मिंघम की अलबामा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने शोध में पाया कि सीबीएफ बीटा नामक प्रोटीन हड्डियों के बनने में मददगार कोशिकाओं को शरीर में बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। इसलिए बुजुर्गों में बढ़ती उम्र के साथ इस प्रोटीन का निर्माण धीमा हो जाता है जिससे शरीर में इसकी कमी हो जाती है। इसीलिए वृद्धजन को हड्डियों की मजबूती के लिए प्रोटीन व कैल्शियम युक्त चीजें खानी चाहिए। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में प्रोटीन डाइट के फायदों के बारे में –
वरिष्ठ लोग को अधिक प्रोटीन की जरूरत क्यों है?
प्रोटीन के बिना, हमारा शरीर मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत को कम करना शुरू कर देता है। शोध में पाया गया है कि वरिष्ठ लोग प्रोटीन का उपयोग कम उम्र के लोगों की तरह आसानी से नहीं कर पाते हैं, इसलिए उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके शरीर को अधिक प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है।
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां मजबूत करता है प्रोटीन
उम्र बढऩे के साथ पोषण की जरूरतें बदलती हैं और उनमें से एक बदलाव यह है कि हमें अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। पर क्यों? इसका जबाव ये है कि गतिशील रहने के लिए हमारी मांसपेशियों को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।खासकर हमारी हड्डियों से जुड़ी मांसपेशियां प्रोटीन का सबसे ज्यादा अवशोषण करती हैं। और यही शरीर को गति देने का काम करती हैं। युवा अवस्था शरीर के कुल वजन का 30त्न से 50त्न प्रोटीन मांसपेशियों में पाया जाता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, मांसपेशियों में कमी आती है। 75-80 साल की उम्र तक, शरीर में केवल 25 फीसदी मांसपेशियों रह जाती है। जिनमें प्रोटिन का स्तर काफी कम होता है। जिससे शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होने लगता है। प्रोटीन युक्त डाइट का सेवन इन कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है।
कितना प्रोटीन की आवश्यकता है?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार हमें अपनी कुल कैलोरी का 10-35 फीसदी हिस्सा प्रोटीन युक्त आहार से लेना चाहिए। इसका मतलब है कि यदि हम एक दिन में 2000 कैलोरी खाते हैं, तो हमें 100 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन की उच्च मात्रा वाली चीजों के एक औंस में आमतौर पर 7 ग्राम वास्तविक प्रोटीन होता है।
इतना प्रोटीन का सेवन
हाल ही में हुई कुछ रिसर्च से सामने आया है कि बुजुर्ग लोगों के लिए प्रोटीन की मात्रा बहुत कम हो सकती है। बुजुर्ग लोगों को अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर 1.0-1.3 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, यदि आपका वजन 100 किलो हैं तो आपको रोज 80 ये 130 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। 180 पाउंड वजन करते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि प्रतिदिन 80-104 ग्राम प्रोटीन का सेवन करें, भले ही आपकी कैलोरी की मात्रा कम हो।
यहां से मिलेगा प्रोटीन
सोयबीन, चना, दालें, सूखे मेवे व दूध शाकाहारी प्रोटीन के मुख्य स्त्रोत है। इसके अलावा अंडा, मछली, रेड मीट आदि में भी प्रोटिन की उच्च मात्रा पाई जाती है। खाद्य पदार्थ नई कोशिकाओं को बनाने और आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।