डेस्क। पुराना बासी खाना, खराब भोजन, खाने का ठीक से पका न होना, खुले में रखा भोजन, दूध, पनीर, मावा आदि का ज्यादा सेवन करना फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है।
गर्मी में खासकर लोग इससे परेशान रहते हैं। यह डाइट पर पूरा ध्यान देकर इससे जल्दी आराम पाया जा सकता है। इसके अलावा पैकेज्ड फूड का सेवन, खाने का एक्सपायर होना, सी फूड का सेवन भी फूड प्वाइजनिंग की वजह बन सकता है। इसके अलावा बेमेल भोजन भी पेट खराब कर सकते हैं।
ये हैं उपाय
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर दिन में 2 बार पीने से आराम मिलेगा।
लहसुन कर सेवन करने से दस्त और पेटदर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अपने आहार में लहसुन शामिल करें।
केले का नियमित रूप से सेवन करें।
तुलसी शरीर में हर तरह के संक्रमण को दूर करने में प्रभावी है। हर रोज तुलसी के 1 या 2 पत्ते चबाकर खाएं।
ऐसा न करें
दूध के साथ खट्टी चीजों का सेवन ना करें। शहद के साथ घी का सेवन ना करें। सी फूड के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। केले के बाद दही नहीं खाना चाहिए। तरबूज के साथ पुदीने का सेवन कतई ना करें। चावल और सिरका इसके अलावा चाय के साथ दही, खीरा और ककड़ी नही खाना चाहिए।