लखनऊ। आपकी सेहत के लिए हरी सब्जियां काफी नुकसानदायक है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। अक्सर डॉक्टर हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। बात की जाए पालक की तो इसमें काफी मात्रा में आयरन होता है। वैसे ही मटर में प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन यही सब्जियां आपको बीमार कर रही है।
बड़ी बीमारियां होने का खतरा
ये हरी सब्जियां मिलावटी होने लगी है, जिससे कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां होने का खतरा बन रहा है। ये सब्जियां इस कदन जहरीली हैं कि उनके इस्तेमाल से कैंसर हो रहा है। लिवर व किडनी की सेहत पर खतरा पैदा है गया है। जांच में यह खुलासा हुआ है। अगस्त में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से 18 जिलों में अभियान चलाकर सब्जियों के नमूने लिए गए थे।
फेल हुए 564 नमूने
प्रदेश की सरकार ने जब इसकी जांच कराई तो वह जांच में 32 नमूने असुरक्षित मिले। अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन के निर्देश पर अगस्त में सब्जियों की जांच के लिए यह अभियान चलाकर करें। 600 नमूने लिए गए इनमें से 564 नमूने मानक के अनुरूप मिले। वहीं शेष नमूने फेल हो गए।
जागरुकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
जांच में कहा गया कि सब्जियों को ताजा दिखाने की आड़ में जहरीला रंग लगाया जा रहा है। जिसका असर हमारी सेहत में पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और कैंसर की संभावनाएं बढ़ रही है। वही लीवर और किडनी भी प्रभावित हो रही है, वहीं सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाने और लोगों को मिलावटी और रंगीन सब्जियों के प्रति जागरूकता करने के निर्देश दिए हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इन दिनों उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्पादक जाने कितने कैमिकल और रासायनिक खाद का उपयोग करते है। दिन प्रतिदिन यह चलन बढ़ता ही जा रहा है। जिसका सीधा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ रहा है जो हमारे शरीर को बीमारी का घर बना रहा है।
ये जहरीले कीटनाशक हैं शामिल
उत्पादन बढ़ाने और समय पर सब्जियां पाने के लिए सब्जीो उत्पा।दक इनमें तरह तरह के रसायनों का छिड़काव कर रहे हैं। इन जहरीले कीटनाशकों में एलाक्लोर, डिकोफोल, कारबॉलोन्नइन जैसे कई कीटनाशक शामिल हैं। जो विदेशो में तो बैन है लेकिन भारत में इनका प्रयोग धड़ल्ले से होता है।