डेस्क। गर्मियों में छिपकली से शायद ही कोई घर बच सकता है। हालांकि छिपकलियां हर मौसम में घर में पायी जाती हैं, लेकिन गर्मी में कुछ ज्यादा ही दिखाई देती हैं। कई बार छिपकली के काटने पर आप उसे इग्नोर कर देते हैं लेकिन छिपकली का जहर इंसान के लिए बहुत घातक होता है। इलाज न करवाने पर जान जाने का खतरा भी हो सकता है। रात में डॉक्टरी सहायता नहीं मिल पाती तो आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे इंफेक्शन नहीं होगा और जहर भी नहीं फैलेगा।
अगर आपको छिपकली काट लें तो उस जगहें को तुरंत गर्म पानी डुबोएं। 20 मिनट तक गर्म पानी में उस हिस्से को डुबोने से इंफेक्शन नहीं होगा।
जख्म को सबसे पहले कॉटन और डेटॉल की मदद से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद उस पर एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें। संभव हो सके तो डॉक्टर की सलाह से टिटनेस का इंजेक्शन भी जरूर लगाएं।
छिपकली के काटी हुई जगह पर सूजन आ जाए तो बर्फ को जख्म के ऊपर न लगाएं, सिर्फ उसके आस-पास वाले हिस्से पर ही सिकाईं करें। इसके अलावा जख्म पर पट्टी न बांध। हल्दी में हल्का सा तेल मिलाकर उसे घाव वाली जगहें पर लगा दें। इससे खून में जहर नहीं फैलेगा। छिपकली के दांत बहुत छोटे होते हैं, जिसके कारण उसके काटने पर वो कई बार जख्म में ही रह जाते हैं। इसलिए जख्म को ध्यान से देखें और अलग दांत दिखे तो उसे पल्कर से निकाल दें।