नई दिल्ली। क्या आप भी खर्राटों की समस्या से परेशान हैं। लोग समझते हैं कि खर्राटा आना एक सामान्य समस्या है। यह साधारण सी परेशनी आगे चलकर बीमारी का रूप ले लेती है और गंभीर समस्या हो जाती है। ज्यादातर लोगों में शारीरिक समस्याओं या गलत आदतों के कारण खर्राटे आने की बीमारी हो जाती है। खर्राटे लेने वाले को भले ही कुछ न पता चले, लेकिन उसके साथ सोने वाले की तो नींद खराब हो जाती है। खर्राटों की समस्या को कुछ आसान घरेलू उपायों से रोका जा सकता है, आइये जानते हैं इनके बारे में।
कारण : एलर्जी, वृद्धावस्था, नाक के विभिन्न रोग, मोटापा, शराब, स्मोकिंग और नकली दांतों की फिटिंग के कारण भी खर्राटों की समस्या होती है।
घरेलू उपचार
रात को सोने से पहले दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीएं। हल्दी एंटीसेप्टिक व एंटीबायोटिक है जो नाक का रास्ता साफ करती है।
ऑलिव ऑयल और शहद को एक-एक चम्मच लेकर मिलाएं और सोने से पहले पी लें। ऑलिव ऑयल एंटीइंफ्लेमेट्री है जो श्वसन तंत्र को दुरुस्त करता है और गले में कंपन्न कम करके खर्राटे रोकता है।
रात को सोने से पहले इलायची के दानों को गुनगुने पानी के साथ लें। इलायची सर्दी-खांसी भी ठीक करती है। साथ ही श्वसन तंत्र को ठीक रखती है।
सोने से पहले आधा चम्मच पिपरमेंट ऑयल पानी में मिलाकर गरारा करें। यह गले-नाक के छिद्रों की सूजन कम करता है।