डेस्क। क्या आप अपने खानपान की तरफ ध्यान नहीं दे पाते और इस वजह से उन्हें कई स्वास्थ्य परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है फैटी लिवर। इसका मतलब है लिवर में अनावश्यक फैट की मात्रा बढ़ जाना। अधिक शराब का सेवन और मोटापे के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी आनुवाशिंक भी हो सकती है। आपको बता दें कि जिन लोगों में फैटी लिवर की समस्या होती है उनमें डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
ये हैं लक्षण
त्वचा और आंखों में पीलापन दिखाई देना भी फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है। आप समय-समय पर त्वचा और आंखों की जांच करवा सकते हैं। फैटी लिवर की समस्या होने पर बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती है। इस समस्या को गंभीरता से लें और डॉक्टरी जांच करवाएं। इसमें पेट के ऊपरी दाहिने भाग में या पसलियों के नीचे दाहिने भाग में दर्द होता है। आपको थकान, चक्कर आना, याददाश्त कम होना, दिमागी कमजोरी आदि परेशानियां होने लगती है। वजन कम होना या फिर भूख कम लगना भी फैटी लिवर के लक्षण है।