डेस्क। अगर आपको तीन हफ्ते से ज्यादा सीने में जलन या भोजन निगलने में परेशानी हो तो आपको डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए।
कैंसर के लक्षण जितनी जल्दी पहचान लिए जाएं, इलाज भी उतना ही आसान हो जाता है। इसके लक्षण बहुत मामूली भी हो सकते हैं, जैसे, तीन हफ्ते से ज्यादा अपच रहना, खाना निगलने में परेशानी होना, बिना वजह वजन कम होना, बहुत डकार आना, भोजन करते हुए बहुत जल्दी पेटभर जाना, उल्टी आना या ऐसा महसूस होना, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना या असुविधा महसूस करना। आपको तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क चाहिए। इससे आपको सही समय पर ईलाज मिल सके।