डेस्क। आज हम आपको ऐ साउथ डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। यह स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही इसके कई फायदे भी हैं। हम बात कर रहे हैं इडली और सांभर की। लोग ब्रेकफास्ट में इसे बड़े चाव से खाते हैं। इडली और सांभर या इडली और चटनी खाने से सेहत को प्रोटीन, फाइबर, एमिनो एसिड भरपूर मात्रा में मिलता है और साथ ही शरीर को कई समस्याओं से भी बचाता है।
ये हैं फायदे
इडली में सोडियम की बहुत कम मात्रा होती है। आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आप इडली के सेवन से इस समस्या से बच सकते हैं।
इडली बनाने में किसी तरह के मसाले का इस्तेमाल नहीं किया जाता और साथ ही में इसे बनाने से पहले खमीर भी उठाया जाता है। जिस कारण इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
इडली चावल और उड़द दाल से बनने के कारण यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
एमिनो एसिड शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। ये दिमाग से लेकर शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में इसकी पूर्ति के लिए इडली का सेवन करें।