डेस्क। गर्मियों में धूप के कारण चेहरे का रंग काला और होंठों का रूखा-सूखा होना आम बात है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग पार्लर का सहारा लेते हैं और पैसे खर्च करते हैं। आप अपनी त्वचा पर थोड़ा सा ध्यान देकर बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती हैं। खूबसूरती पाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को अपनाकर चेहरे पर निखार पाई जा सकती है।
गर्मियों के मौसम में सनस्क्रीम लगाएं। धूप में जाने से 15 मिनट पहले ही क्रीम को चेहरे पर लगा लें। ज्यादा मेकअप न लगाएं। इससे चेहरे पर ज्यादा पसीना आता है। पसीना आने से चेहरा गंदा लगने लगता है। हल्का मेकअप करें।
इस मौसम में फ्रूट्स वाला लोशन लगाना चाहिए। आंखों को धूप और झुर्रियों से बचाने के लिए सन ग्लासिस लगाएं। होंठों को गुलाबी बनाने के लिए रात को सोने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं। इसके अलावा जब भी अपने होठों पर लिपस्टिक लगाएं तो इससे पहले थोड़ा सा कंसीलर लगा लें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। इतना पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाएंगे। चेहरे पर क्रीम और पूरे शरीर पर बॉडी लोशन जरूर लगाएं।