ठंडा पानी पीने से आपको प्यास से राहत तो मिल जाती है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। ठंडा पानी आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इससे शरीर में कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां आती हैं। आंतें सिकुड़ जाती हैं। खट्टी डकारें, गैस बनना, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, सिर दर्द, हृदय गति कम, टॉन्सिल्स हो सकता है। खाने के दौरान ठंडा पानी पीने से बदहजमी होती है। इस लिए नॉर्मल पानी पीएं जो न ज्यादा ठंडा हो और न ही ज्यादा गर्म हो।
कंधे की जकडऩ में फायदेमंद
कई बार कंधों या बांहों में जकडऩ होती है। यह सर्वाइकल का मुख्य लक्षण है। अधिक समय कंप्यूटर, मोबाइल, लेटकर पढऩे से दिक्कत होती है। पैरों के अंगूठे व उंगलियों के ऊपर-नीचे दबाव दें। ऊपरी हिस्से में दो उंगलियों के बीच के भाग पर दबाव दें। अंगूठे के अगले हिस्से को एक हाथ से दबाएं। दोनों पैरों के अंगूठों के बाहरी भाग पर दबाव दें। दिन में दो बार करें।