डेस्क। गर्मी में लोग डिहाइड्रेशन और बदहजमी शिकार बन जाते हैं। इसके अलावा शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होने लगती है। गर्मियों में आने वाले फलों में 80-90 प्रतिशत पानी होता है, इसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मिलता है। आप इसका सेवन करेंगे तो आपको गर्मी में सुस्ती के अलावा डिहाइड्रेशन और बदहजमी बच सकते हैं।
तरबूज का सेवन आपको फायदा देता है। गर्मियों में इसका सेवन आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी दूर रखता है। गर्मियों में लोगों को अक्सर नकसीर फूटने की समस्या हो जाती है। ऐसे में रोज एक आलूबुखारा खाने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जिन लोगों को पथरी हो वह आलूबुखारा न खाएं। आप गर्मियों में कच्चे आम का आम पन्ना भी बनाकर पी सकते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लीची पानी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। अनानास आपको ठंडक देने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी बचाता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके शरीर को कई बीमारीयों से लडऩे की ताकत देता है। स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियों के साथ-साथ कई छोटी-मोटी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। आड़ू का सेवन आपको कई परेशानियों से भी बचाता है। बीटा कैरोटिन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर 2-3 आड़ू का सेवन आपको अंदर से ठंडक देता है। पपीते का सेवन शरीर के विषैले टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है। सेब की तासीर न तो ज्यादा ठंडी होती और न ही गर्म। इसका सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है।