डेस्क। गर्मी में धूप में देर तक रहने पर बर्फ वाला जूस और कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं। अगर आप इन आदतों के शिकार हैं, तो सावधान हो जाइये क्योंकि इसके कई नुकसान है। धूप से तुरंत लौटकर बहुत ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इसके बजाय आप नॉर्मल पानी या हल्का ठंडा पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही आपको बर्फ का पानी तो किसी भी स्थिति में नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसके कई नुकसान होते हैं।
आलस और थकान
बहुत अधिक ठंडा पानी पीने या बर्फ का पानी पीने से आपको आलस और थकान आती है। शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है जबकि ठंडे पानी का तापमान अधिक कम होता है। ठंडा पानी पीने के बाद शरीर में तापमान का सही स्तर बनाए रखने के लिए शरीर को ढेर सारी ऊर्जा बिना वजह खर्च करनी पड़ती है। इस कारण ठंडा पानी पीने के बाद आपको थकान और आलस आने लगती है क्योंकि शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है।
ये भी हो सकता है
ठंडा पानी पीने के बाद ये पानी मुंह के अंदर जिन.जिन भागों को छूकर गुजरता है, उनकी कोशिकाओं और रक्त वाहिनियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। रक्त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं और कई बार कोशिकाएं मर जाती हैं। इससे गले में खराश की समस्या, टॉन्सिल या जुकाम की समस्या हो सकती है।
पानी शरीर में वैगस नव्र्स को उत्तेजित करता है, जिससे दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है। इसके अलावा रक्त वाहिनियों के सिकुड़ जाने से भी कई बार ब्लड के फ्लो में परेशानी हो सकती है।
बर्फ का पानी या बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपका पाचन खराब हो सकता है। खाने के तुरंत बाद पाचन की क्रिया शुरू हो जाती है जो आमतौर पर दो-तीन घंटे तक चलती रहती है। ठंडा पानी पीने से रक्त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं और पाचन की क्रिया में बाधा पहुंचता है।