डेस्क। स्वस्थ रहने के लिए खानपान जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपनी डाइट को संतुलित रखना। ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट चार्ट को फॉलो न करने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड ग्रुप के हिसाब से भोजन न करने पर आपको शरीर में जलन, सूजन और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है। अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेंगे तो आप इनके साथ-साथ ओर कई बीमारियों से बच सकते हैं।
दरअसल, लेक्टिंस चिपकने वाले प्रोटीन होते हैं, जोकि ब्लड टाइप के साथ मेल नहीं खाते और शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे लेक्टिंस हर तरह के भोजन में पाएं जाते हैं, जिसके अनुसार हर ब्लड ग्रुप का खून भोजन वाले इन प्रोटीन के प्रति अलग तरह से रिएक्ट करता है। इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेना बहुत जरूरी है।
ए ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा से ज्यादा शाकाहारी भोजन करना चाहिए।
बी ब्लड ग्रुप के लोग डेयरी प्रॉडक्ट्स, मीट, साबुत अनाज, बींस आदि खा सकते हैं। फ्रूट जूस का सेवन भी फायदेमंद होता है। ऑयली सीड्स भोजन से परहेज करें।
ओ ब्लड ग्रुप के लोगों को अपनी डाइट में हाई प्रोटीन फ्रूड्स को शामिल करना चाहिए। मीट, मछली, सब्जियां और फल इन ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। अगर इस ब्लड ग्रुप के लिए अनाज, बींस और फलियों का सेवन संतुलित मात्रा में करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।
एबी ब्लड ग्रुप के लोग सबकुछ खा सकते हैं। यह लोग सीफूड, डेयरी प्रॉडक्ट्स, बींस, अनाज, सब्जियां, राजमा और कॉर्न खा सकते हैं।