लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्सों का अनुबंध इसी साल 31 मार्च को खत्म हो जाने से कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया था जिस कारण प्रदेश में 4031 स्टाफ नर्स बेरोजगार हो गए थे। इसके साथ ही इन लोगों को 6 माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया था। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालय जनपदों से भारी संख्या में कर्मचारी चारबाग से मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास तक पैदल यात्रा कर उनके आवास पर किया। इसके बाद वहां से जनपद सचिवालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
कोई वापस नहीं जाएगा
संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण वी हेकालि झीमोमी से वार्ता कर कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल किए जाने की मांग की गई। सभी संविदा कर्मचारी जिनकी सेवाएं 31 मार्च को समाप्त हुई थी उन सभी कर्मचारियों ने यह फैसला किया है कि जब तक अनुबंध नवीनीकरण नहीं हो जाता, सबको नौकरी पर बहाल नहीं कर दिया जाता तब तक कोई भी अपने जनपद में वापस नहीं जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राघव गुप्ता, शुभम कसौधन, कविता, सुनीता, साधना, ममता आदि मुख्य रूप से थे।