लखनऊ। आय दिन हो रहे सड़क हादसों में अक्सर लोगों को गंभीर चोट लग जाती है। हड्डियों को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही गंभीर हो जाते हैं। ब्रेकियल प्लेक्सस इंजरी एक ऐसी चोट है जिसमें रीढ़ की हड्डी से कंधों बाजुओं और हाथ तक संकेत पहुंचाने वाली नसों को नुकसान पहुंचता है। इन नसों के समूह को ब्रेकियल प्लेक्सस कहते हैं। ब्रेकियल प्लेक्सस इंजरी तक होती है जब ये नसें खिंच या दब जाती हैं। आइए जानते हैं एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अंकुर भटनागर से।